logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागरिकों जल्द मिलेगी बड़ी राहत! संगमनेर और संभाजीनगर से सब्जियों की बढ़ेगी आवक


नागपुर: सब्जियों के बढ़ते दामों के कारण किचन का बजट बिगड़ गया है। टमाटर, धनिया, मिर्ची और अदरक के बढ़ते भाव से नागरिको को परेशान कर दिया है। बारिश और अवाक् कम होने के कारण सब्जियॉं के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि, महंगाई से परेशान नागरिको को जल्द ही राहत मिलने की संभावना जताई। आने वाले कुछ दिनों में बाजार में मराठवाड़ा से आने वाली सब्जियों की अवाक बढ़ने वाली है, जिससे सब्जियों के दाम 30-40 प्रतिशत तक हो जाएगी। 

नागपुर में मौजूदा समय में टमाटर, बैगन,पालक, मिर्ची, धनिया, अदरक के दाम इतने ऊपर चले गए हैं कि, वह थाली से पूरी तरह गायब हो गए हैं। वहीं हरी भाजी जैसे पालक, मेथी, चौलाई के दाम भी 100 रूपये प्रति किलो को पार कर चुके हैं। वहीं गरीबों की सब्जी माने जाने वाले बैगन के दाम भी थोक बाजार में 80 रूपये प्रति किलों के ऊपर चले गए हैं। 

बारिश के कारण नाशिक से रुकी अवाक

विक्रेता बारिश से आपूर्ति बाधित होने का हवाला देकर सब्जियों के कीमत में उछाल का बड़ा कारण मान रहे है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है की इन दिनों नागपुर मंडी में नाशिक से सब्जियों की आपूर्ति होती है। लेकिन बारिश के कारन वहा से सब्जियों की आवक घटी है। और मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से दाम में इजाफा हुआ है।  हलाकि एक हफ्ते के भीतर संगमनेर और औरंगाबाद से सब्जियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगो को बढ़ते दामों से राहत मिलेगी और सब्जियों के दाम 30-40 % तक कम हो जाएगे।

मौजूदा समय में नागपुर में सब्जियों के भाव 

क्रमांक 

सब्जियों के नाम 

भाव प्रति किलों (चिल्लर)

1

बैगन

130 

2

फूलगोभी

40

3

पत्ता गोभी

20

4

हरी मिर्च 

100

5

पालक

80

6

ग्वार फल्ली 

60 

7

करेला 

50

8

कद्दू 

40

9

चौलाई भाजी

100

10

भिंडी 

80

11

लौकी

15

12

कटहल

40

13

कैरी

40

14

पालक 

25

15

मेथी 

80