logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

शहर के मशहूर आरजे राजन का निधन, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत


नागपुर: शहर के मशहूर रेडियो जॉकी राजन (RJ Rajan) उर्फ़ राजेश अलोणे का निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज से राजन का निधन हुआ है। सुबह आठ बजे उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सुबह 10.30 राजन की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, राजन अपने परिवार के साथ फ्रेंड्स कॉलनी में रहते है। शनिवार सुबह आठ बजे के दौरान राजन ने पत्नी को सर में दर्द होने की बात कही। थोड़ी ही देर में  ब्रेन हैमरेज हो गया। इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें धंतोली स्थित एक निजी अस्पताल ले कर पहुंचे और भर्ती कराया। साढ़े 10 बजे राजन का निधन हो गया। शहर के मशहूर आरजे मेसे एक राजन की मौत की खबर आते ही शहर में शोक की लहर है। 

2009 में शुरू किया था करियर

राजन ने 2009 में रेडियो मिर्ची से आरजे के तौर पर करियर शुरू किया था। वर्तमान में वह माय एफएम में आरजे थे। वह सुबह सात से 11 बजे के दौरान माहौल मॉर्निंग शो को होस्ट करते थे। राजन अनु कपूर के 'खेलो, गाओ, जीतो' और सचिन पिलगांवकर के 'म्यूजिक, मस्ती, धूम' टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। आरजे के तौर पर राजन के कई शो लोकप्रिय हुए। जिसमें  "माहोल मॉर्निंग", "पुरानी जिंस" और "चांदनी राते" थी। "माहोल मॉर्निंग" में उनका स्वयं का परिचय "माई एफएम का बड़ा राजन" श्रोताओं के बीच लोकप्रिय था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, मां, एक बेटा और एक बेटी है।