logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आसमान में बादलों ने डाला डेरा, जलती धुप और गर्मी से लोगों को मिली राहत


नागपुर: पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार और तेज गर्मी-चिलचिलाती धुप से परेशान उपराजधानी वासियों को गुरुवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से बादलों ने आसमान को घेर लिया, जिससे चिलचिलाती धुप से परेशान नागरिकों को राहत मिली। वहीं सुबह जिले के ग्रामीण हिस्सों में बारिश भी हुई, जिससे गर्म हवाओं की जगह ठंडी हवा चलने से उमस से राहत का अहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाली 24 और 25 जून को शहर में जोरदार बारिश होने वाली है। हालांकि, यह बारिश मॉनसून नहीं बल्कि प्री मानसून बारिश है। नागपुर प्रादेशिक मौसम केंद्र के उपमहानिदेशक एम एल साहू ने कहा की इस वर्ष मानसून में देरी हुई है। जिसके चलते लोगो को गर्मी से परेशान होना पड़ा। हालाकि अब वेस्ट बंगाल और छत्तीसगढ़ के ऊपर सायक्रोनिक सर्क्यूलेशन बना है। इसके चलते विदर्भ के सभी जिलो में बारिश हो सकती है। 

बिपरजॉय से मानूसन हुआ लेट 

हालाकि विदर्भ में मानसून के आने में देरी क्यू हो रही है। इस पर मौसम वैज्ञानिक बिपरजॉय तूफ़ान को असल वजह मान रहे है। फ़िलहाल मानसून दक्षिण और पूर्वी भारत के ऊपर अटका हुआ है। और कुछ दिनों के भीतर मानसून के सक्रिय होने का अंदाज़ा मौसम विभाग ने जताया है।