logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

दोपहर में जमकर बरसे बादल, उमस से नागरिकों को मिली राहत; कई क्षेत्रों में गिरे पेड़


नागपुर: बारिश नहीं होने के कारण उमस और गर्मी से जूझ रही जनता रविवार दोपहर को राहत मिली। दोपहर में शहर के अंदर जमकर बारिश हुई। एक घंटे हुई बारिश से शहर को भिगो दिया। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। जिसके कारण कई क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई है। 

शहर के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से थोड़ी-थोड़ी बारिश हो रही थी। रविवार को दोपहर एक बजे के बाद बादलों ने आसमान को घेरना शुरू किया। वहीं तीज बजते ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिली। 

बारिश के दौरान तेज हवा भी चली। हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिरने की घटना भी सामने आई। उत्तर नागपुर के कई क्षेत्रों में पेड़ गिरे हैं। बारिश रुकने के बाद मनपा की अग्निशमन विभाग तुरंत काम में लग गया है। पेड़ो को रास्ते से हटाने का काम शुरू हो गया है।