logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: विदर्भ में ठंड ने दी दस्तक, गिरा पारा, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया का पारा 18 डिग्री


नागपुर: विदर्भ में बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है. अमरावती, यवतमाल और गोंदिया में तापमान 18 डिग्री तक गिर गया है, जबकि नागपुर में पारा 20 डिग्री पर लुढ़क गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

गुरुवार को नागपुर में सुबह का आगाज गुलाबी ठंड और सर्द हवाओ से शुरू हुई. नागपुर में आज सुबह का तापमान २०.१ डिग्री दर्ज किया गया है. जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. 

नागपुर के साथ ही विदर्भ के सभी जिलो में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है. अमरावती, यवतमाल, गोंदिया में आज सुबह का तापमान १८ डिग्री दर्ज किया गया. जबकि अकोला २१. ९ डिग्री, बुलढाना २३ डिग्री, भंडारा २१ डिग्री, वर्धा २० डिग्री समेत अन्य सभी जिलो में भी पारा २० डिग्री के आस पास बना हुआ है. 

मौसम विभाग की माने तो विदर्भ के ऊपर चारों दिशाओं से बह रही है. इसके चलते तापमान में कमी होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है.