logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस ने रामटेक लोकसभा सीट पर ठोका दावा, उद्धव ठाकरे गुट बोला- रामटेक छोड़ नागपुर से लडें


नागपुर: लोकसभा चुनाव होने में अभी आठ महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन उसके पहले ही महाविकास अघाड़ी में सब सही नहीं चल रहा है। कांग्रेस ने रामटेक लोकसभा सीट पर दावा ठोक दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने नागपुर और रामटेक लोकसभा सीट की समीक्षा बैठक की। कांग्रेस की इस बैठक पर उद्धव ठाकरे गुट ने नाराजगी जताई है। इसी के साथ रामटेक छोड़ नागपुर सीट पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने का आवाहन किया है।

पार्टी ने रामटेक की लोकसभा और विधानसभा में उम्मीदवारी का इतिहास याद दिलाते हुए अपनी दावेदारी पेश की है। ठाकरे की शिवसेना के मुताबिक हर पार्टी अपने तौर पर निर्णय ले सकती है लेकिन यह सीट परंपरागत तौर पर उनकी ही सीट रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नितिन राऊत ने रामटेक से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसको लेकर उन्होंने आलाकमान के सामने अपनी बात भी रखी है। वहीं इस पर उद्धव गुट नेता सुरेश साखरे ने कहा, "नितिन राउत राज्य के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं, इसलिए उन्हें उनकी वरिष्ठता के आधार पर चुनाव लड़ना चाहिए। इसके तहत उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ नागपुर से चुनाव लड़ना चाहिए और रामटेक सीट शिवसेना के लिए छोड़ देना चाहिए।"

कांग्रेस की इस बैठक के बाद महाविकास आघाड़ी में विवाद निर्माण होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। रामटेक लोकसभा सीट के तहत आने वाली कई ग्रामपंचायत कांग्रेस के कब्जे में है ऐसे में संभावना है की कांग्रेस भविष्य में इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। 

देखें वीडियो: