logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्राचीन पोद्दारेश्वर राम मंदिर निर्माण को 103 वर्ष पूरे, जलाए गए डेढ़ लाख दिए; रौशनी से जगमगाया परिसर


नागपुर: शहर (Nagpur City) के मशहूर और प्राचीन मंदिरो में से एक पोद्दारेश्वर राम मंदिर (Poddareshwar Ram Mandir) निर्माण को 103 वर्ष पूरे हो गए है। स्थापना दिन के उपलक्ष्य में मंदिर प्रशासन द्वारा आज मंगलवार को दीप दर्शन और दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया। डेढ़ लाख दियो से पूरा मंदिर जगमगा उठा। 

नागपुर में पोद्दारेश्वर राम मंदिर के 103वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार शाम को दीप दर्शन और दीप प्रज्वलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में दीपों के माध्यम से सनातन धर्म के शुभ प्रतीक चिह्न जैसे त्रिशूल, गदा, ओम, स्वस्तिक, शंख आदि बनाए गए। साथ ही श्रद्धालुओं ने सभी बिजली की लाइटें बंद कर दी और दीपों की तेज रोशनी में ही भगवान श्री राम के दर्शन किए।

ऐतिहासिक मंदिर भवन की भव्य रोशनी देखने लायक थी। इस दौरान आतिशबाजी की गई, श्री पांचजन्य श्री राम सेवक शंख दल द्वारा सामूहिक शंखनाद किया गया तथा शिवमुद्रा ढोल ताशा मंडली द्वारा ढोल वादन किया गया। इस समय राम मंदिर हजारों दीपों से जगमगा रहा था।