logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस में नहीं थम रहा विवाद, पार्टी नेताओं ने पटोले की जगह अधिवासी को अध्यक्ष बनाने की मांग 


नागपुर: महाराष्ट्र कांग्रेस में शुरू विवाद थमते नजर नहीं आ रहा है। पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले लगातार पार्टी के अंदर ही विरोध का सामना कर रहे हैं। बालासाहेब थोरात ने के साथ चला विवाद आलाकमान के मध्यस्थता के बाद शांत ही हुआ था  कि, विदर्भ के नेताओं ने पार्टी निरीक्षक रमेश चेन्निथला से नाना की जगह किसी आदिवासी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी है। 

दरअसल, राज्य के अंदर चल रहे मौजूद हालत को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने राज्य के नेताओं से बात करने के लिए रमेश चेन्निथला को नियुक्त किया है। इसी के मद्देनजर चेन्निथला विदर्भ के दौरे पर हैं और वह नेताओं के साथ बात कर रहे हैं।  इसी दौरान कई नेताओं ने उनसे नाना की  जगह किसी आदिवासी को राज्य कांग्रेस का अलग मुखिया बनाने की मांग की। 

ऐसी मांग करने वाले नेताओं में डॉ. नामदेव उसेंडी, पूर्व सांसद उत्तमराव पवार और रंजीत देशमुख के खान नायडू और इकराम हुसैन का नाम शामिल है। नेताओं ने कहा, “भी तक प्रदेश अध्यक्ष पद पर अल्पसंख्यक, दलित समुदाय के नेता को मौका मिलता था, लेकिन आदिवासी नेता महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने। राज्य में आदिवासी समाज के 25 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस से केवल चार विधायक हैं और बाकी मुख्य रूप से भाजपा और अन्य दलों के हैं।”

जो आदिवासी समाज एक समय लगातार वह कांग्रेस का समर्थन करता था वह अब कांग्रेस को छोड़ अन्य दलों का समर्थन कर रहा है। पार्टी को इस पर विचार करना चाहिए की ऐसा क्यों हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “अगर आदिवादी को राज्य का अगला अध्यक्ष बनाया जाता है तो पार्टी फिर से आदिवासी समाज में मजबूती से खड़ी हो जाएगी।”