logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बेलतरोडी पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की शुरुआत, साप्ताहिक बाजार में किया गया जनजागृति अभियान


नागपुर: बेलतरोडी पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इसके तहत पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में जनजागृति अभियान चलाया, जिसमें साइबर ठगी और चोरी से बचने के उपाय बताए गए। 

 बेलतरोडी पुलिस स्टेशन द्वारा नागरिकों को साइबर ठगी और चोरी के मामलों से सतर्क करने के लिए एक विशेष जनजागृति अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार में आए लोगों को साइबर धोखाधड़ी, मोबाइल चोरी और मोटरसाइकिल चोरी से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रोजेक्टर, स्पीकर, लैपटॉप, स्क्रीन और PA सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख और समझ सकें।

पुलिस उपायुक्त परिमंडल क्रमांक 4 के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों से सतर्क करना और जागरूक बनाना है। बेलतरोडी पुलिस की यह पहल सराहनीय है।