logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

स्कूल बस हादसे पर देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुख, कहा - प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं


नागपुर: मंगलवार की सुबह नागपुर जिले के हिंगना पुलिस थाना अन्तर्गत अमरावती रोड पर देवरी-पेंढरी गाँव के हुए पास स्कूल बस हादसे को लेकर देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया है।  

इस हादसे में बस में सवार एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य बच्चे और एक टीचर भी गंभीर रूप जख्मी हुए हैं। सभी घायलों का एम्स और निम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

इस घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “नागपुर में सरस्वती हाई स्कूल की फील्ड ट्रिप पर एक वाहन के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी। यह बहुत दुखद है कि एक छात्रा की मृत्यु हो गई। हम उन परिवारों के दुःख में शामिल हैं।”

फडणवीस ने लिखा, “हादसे में कुछ छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा है और जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। कलेक्टर ने स्वयं एम्स जाकर अभिभावकों से बातचीत की। मैं लगातार उनके संपर्क में हूं।” 

इस हादसे में मृत्यु छात्रा का नाम एमआईडीसी निवासी 17 वर्षीय निर्वाणी शिवानंद बागड़े है। फिलहाल घायल छात्रों में से 44 बच्चों का इलाज एम्स और 7 बच्चों का इलाज निम्स अस्पताल में चल रहा है।