logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

धीरेन्द्र शास्त्री ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफ़ी, उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोले- पता नहीं नाना पटोले को क्या शिकायत?


नागपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर (Bageshwar Dham Peethadhishwar) धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Congress President Nana Patole) ने शास्त्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटोले ने शास्त्री के मुंबई में होने वाली सभा का विरोध किया है। पटोले ने बागेश्वर पीठ प्रमुख पर अंधश्रद्धा फ़ैलाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ इसकी शिकायत पुलिस के पास की है। वहीं इस मामले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वीस (Devendra Fadnavis) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शनिवार को नागपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। इस दौरान पत्रकारों ने पटोले की शिकायत को लेकर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा, "धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा संत तुकाराम महाराज के अपमान करने का सवाल है। शास्त्री ने दूसरे ही दिन इस पर अपनी सफाई दी और माफ़ी मांग ली थी।"

पटोले के विरोध पर फडणवीस ने आगे कहा, "नाना पटोले की शिकायत अभी तक मुझे नहीं मिली है। जहां तक विरोध का सवाल है, उन्होंने अपने बयान पर माफ़ी मांग ली थी, लेकिन इसके बावजूद नाना को किस बात का विरोध है, मुझे नहीं पता है।"

मुंबई में दो दिन का दिव्य दरबार

मुंबई में धीरेन्द्र शास्त्री का दो दिन का दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 18 और 19 मार्च को मीरा रोड इलाके में यह दरबार लगने वाला है। शास्त्री के इस बयान पर कांग्रेस और एनसीपी ने मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अंधश्रद्धा फ़ैलाने का आरोप लगाया और चेतावनी देते हुए कार्यक्रम नहीं होने देने की बात कही। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिख कर कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने की मांग भी की थी।