logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

देवेंद्र फडणवीस का करीबी नेता कांग्रेस में होगा शामिल! अशोक चव्हाण ने भरे मंच से दिया ऑफर


नागपुर: आप ऐसे अपने नेताओं को ऐसा छोड़े नहीं, फिर हमारी नजर उनपर जाती है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सत्यजीत तांबे को लेकर दिया बयान सभी को याद है। हंसते हुए फडणवीस की इस बात को किसी ने कोई ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन नाशिक स्नातक चुनाव में जिस तरह की स्थिति बनी और सत्यजीत तांबे ने निर्दलीय पर्चा भरा और भाजपा ने अपना समर्थन दिया। उसके बाद से यह तय हो गया कि, उपमुख्यमंत्री ने यह बात मजाक में नहीं कही थी। ऐसा ही एक वाक्य नागपुर में हुआ। जहां सारे आम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने फडणवीस के बेहद करीबी नेताओं में से एक को कांग्रेस में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया। 

यह नेता कोई नहीं बल्कि फडणवीस सरकार में राज्यमंत्री रहे और वर्तमान में शहर भाजपा उपाध्यक्ष परिणय फुके हैं। दरअसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबनराव तायवाड़े के 67वे जन्मदिन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां परिणय फुके, अशोक चौहान, कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी, सुनील केदार सहित तमाम नेता मौजूद थे। इस दौरान फुके के एक बात पर जवाब देते हुए अशोक चौहान ने उन्हें में शामिल होने का ऑफर दिया। 

क्या कहा था फुके ने?

इस कार्यक्रम में बोलते हुए परिणय फुके ने कहा कि, “ कार्यक्रम को लेकर मुझे फ़ोन आया की मुझे आना है और जब मैंने पत्रिका देखी तो सभी कांग्रेस नेताओं के नाम दिखे। भाजपा के कम दिखे। इसको देखकर मुझे लगा की मैं अब ऑड मैन आउट हूँ।”

चौहान ने दिया जवाब

परिणय के पर जवाब देते हुए चव्हाण ने कहा, "परिणय ने कहा कि, ऑड मैन आउट जैसा लग रहा है। हमारे यहां सब ठीक है। कितना अच्छा लग रहा है। पुरानी कांग्रेस की तरह। हमारे यहां कोई दिक्कत नहीं है। तुम्हारे यहां कुछ चल रहा होगा तो वो मुझे नहीं पता। इधर सभी की पूछ है, आप की हुई सभी की हुई। अगर उधर नहीं होरही होगी तो आप भी इधर आ सकते हो हमें कोई दिक्कत नहीं।"