logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दीपाली सैयद का उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा- जैसे आज निकल रहे वैसे पहले निकलते तो हालत कुछ और होते


नागपुर: उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने अब निकलना शुरू कर दिया है। लेकिन वह भी पूरी तरह नहीं, पहले वह अपने लोगो को भेजते हैं फिर कभी कभार बाहर निकलते हैं। काश जैसे वह अब निकला रहे हैं भले ही थोड़ा ही सही पर पहले निकलते तो आज पार्टी भी होती और सरकार भी। शिवसेना (Shivsena) नेता दीपाली सैयद (Dipali Sayeed) ने पूछे सवाल पर यह बात कही। बुधवार को सैयद एक कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर (Nagpur) पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। जहां उद्धव को लेकर पूछे एक सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही। 

मुख्यमंत्री रहते नहीं किया काम

सैयद ने कहा, "जैसा मनुष्य प्रयास करता है, वैसा ही उनका प्रयास चल रहा है। उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री रहते हुए काम करना चाहिए था। उन्हें घर से बाहर निकलना चाहिए था। लेकिन वे घर से बाहर नहीं निकले। अब जा रहे हैं लेकिन अब पहले सबको दौड़ाते हैं और फिर खुद निकल जाते हैं, अगर जो अब कर रहे हैं पहले करते तो सब ठीक रहता।"

जो चला गया उसे दोबारा पाने की लड़ाई

सैयद ने शिवसेना चुनाव चिन्ह को लेकर उद्धव गुट द्वारा लगातार की जा रही बयानबाजी पर कहा, "अब तो हर जगह कोहराम मचा हुआ है, चिन्ह चला गया है, नाम चला गया है, हर जगह अलग-अलग तरह से युद्ध चल रहा है, सब कुछ जाने के बाद, उस चीज को कैसे दोबारा हासिल किया जाए इसको को लेकर तो सारा विवाद है।"