logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-जयपुर के बीच सीधी उड़ान, इंडिगो इस तारीख से शुरू करेगी सेवा


नागपुर: नागपुर (Nagpur) से जयपुर (Jaipur) जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। इसके तहत उड्डयन कंपनी इंडिगो (Indigo) जल्द ही दोनों शहरों के बीच विमान सेवा शुरू करने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इंडिगो अगस्त के पहले हफ्ते में यह विमान सेवा शुरू करेगी। हालांकि, किराया कितना होगा यह अभी सामने नहीं आया है।

ज्ञात हो कि, पिछले काफी समय से दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी। वर्तमान समय में संतरा नगरी से पिंक नगरी में जाने के लिए सीधी उड़ान नहीं है। फ़िलहाल लोगों को जयपुर जाने के लिए अन्य शहरो यानी इंदौर, दिल्ली से होकर जाना पड़ता है। इससे जयपुर पहुंचने के लिए तीन से चार घंटे लगते हैं।