logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक में चुनाव प्रचार के दौरान बैनर को लेकर दो गुटों में विवाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप


रामटेक: विधानसभा क्षेत्र  में एड. आशीष जायसवाल के चुनाव प्रचार के दौरान एक विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब उनके समर्थकों ने निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र मुलक के बैनर को शिवसेना का बैनर लगा दिया। यह घटना उस समय हुई जब फिल्म अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर एड. आशीष जायसवाल के प्रचार के लिए रामटेक आईं थीं।

गौरतलब है कि राजेंद्र मुलक के बैनर को हटाकर शिवसेना का बैनर लगाए जाने पर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह विवाद बढ़ने पर रामटेक पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस की उपस्थिति में एड.आशीष जायसवाल के बैनर हटाए गए।

इस मामले को लेकर रामटेक थाने में शिकायत भी दर्ज की गई है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, विवाद के कारण माहौल गरमाने से रामटेक में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति को काबू में किया जा सका।

इस घटना ने रामटेक के चुनाव प्रचार के माहौल को गर्मा दिया है और चुनावी माहौल में चिंता पैदा कर दी है।