logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पेड़ो की चोरी होने वाली घटना पर जिलाधिकारी इटनकर ने जताई हैरानी, कहा- अब सीसीटीवी से होगी निगरानी


नागपुर: जी20 की बैठक (G20 Meeting) को लेकर लाये पेड़ो की चोरी होने वाली घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले पर जिलाधिकारी बिपिन इटनकर (Collector Vipin Itankar) ने हैरानी जताई है। इसी के साथ उन्हें यह भी बताया कि, सीसीटीवी की मदद से सभी की निगरानी की जाएगी। 

जिलाधिकारी ने से कहा, "नागरिकों के इस हरकत से केवल नागरिक ही नहीं शहर का नाम बदनाम होता है। देश दुनिया से लोग नागपुर शहर में आने वाले हैं। हमारे शहर का नाम गलत नहीं जाना चाहिए इसकी जिम्मेदारी भी जनता को निभानी चाहिए।" इसी के साथ उन्होंने नागरिकों से अपील की हैं की शहर में इस तरह की घटना ना हो जिससे शहर का नाम ख़राब हो.

प्रशासन के साथ जनता की भी जिम्मेदारी

जी20 के लिए निर्माण चीजों की देखरेख के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा, "जी20 को लेकर जो काम किया गया है उसमें अधिकतर काम स्थाई है। यह काम आगे तक बने रहे इसलिए लिए हमने और मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने काम किया है। एक तरफ मनपा या प्रशासन की जिम्मेदारी होती है उतनी ही नागरिकों की भी जिम्मेदारी होती है। जिस तरह हम अपने घर को  साफ़ रखते हैं, उसी तरह अपने शहर को भी साफ़ रखने की जिम्मेदारी जनता की होती है। "