logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिलाधिकारी विपिन ईटनकर ने हड़ताल को बताया अवैध, कहा- शामिल होने वाले कर्मचारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई


नागपुर: सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद सभी सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार 14 मार्च से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। करमचियों के इस निर्णय को जिलाधिकारी  विपिन ईटनकर (Collector Vipin Itankar) ने अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि, "कुछ संगठनो द्वारा बुलाया गया यह बंद पूरी तरह अवैध है। सरकार इन संगठनों की मांगों पर बातचीत के जरिए रास्ता निकालने जा रही है।"

सोमवार को कलेक्टर डॉ. विपिन जिला परिषद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या शर्मा ने शाम को जिले के विभागाध्यक्षों की बैठक ली। इसी दौरान बोलते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी एक साथ उन्होंने अधिकारियों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक सेवाओं को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि, पुरानी पेंशन के मुद्दे पर आज  राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देश से सभी कर्मचारियों को अवगत कराएं। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, कल हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। यह करवाई से बचने के लिए सभी विभाग प्रमुख अपने यहां कार्य करने वाले सभी अधिकारियों को सरकार के लिए निर्णय से अवगत कराएं।

कोई नहीं जाएगा हड़ताल पर

10वीं कक्षा के बच्चे की परीक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ जिले में वर्तमान में चल रही विभिन्न गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक है। इसलिए जिला कलेक्टर ईटनकर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कल कोई भी विभागाध्यक्ष हड़ताल पर नहीं जाएगा।