logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

समृद्धि हाईवे पर आठ काउंसलिंग सेंटर का होगा निर्माण, MSRDC की बैठक में लिया निर्णय


नागपुर: समृद्धि हाईवे पर दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत अब नागपुर से शिरडी के बीच समृद्धि महामार्ग पर आठ काउंसलिंग सेंटर बनाए जाएंगे। मंगलवार को नागपुर में परिवहन विभाग और महाराष्ट्र सड़क विकास निगम (MSRDC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) भरत कालस्कर  एक दिन के दौरे पर नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आरटीओ अधिकारियों और एमएसआरडीसी अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। 

आठ दिनों के अंदर हो निर्माण  इस मौके पर हादसों के कारणों पर चर्चा करने के बाद एमएसआरडीसी को अगले सात दिनों में नागपुर और शिरडी के बीच प्रत्येक जिले में कुल 8 परामर्श केंद्र स्थापित करने को कहा गया। तेज गति से चलने वालों को रोकने के लिए आरटीओ द्वारा 30 मिनट से 1 घंटे तक काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के लिए सबसे पहले सड़क सुरक्षा फिल्म दिखाई जाएगी, वाहन चालक द्वारा प्रश्न पत्र हल किया जाएगा, चालक से शपथ ली जाएगी कि वह दोबारा खतरनाक वाहन नहीं चलाएगा।

दिखाई जाएगी फिल्म 

कालस्कर ने कहा कि टायरों को कम हवा देने से होने वाले खतरों और टायर खराब होने पर होने वाले परिणामों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। समझाइश के बाद चालान का भुगतान कर चालक को आगे की यात्रा के लिए छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता बोर्ड लगाने के मौके पर एमएसआरडीसी को कई अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।