logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान कांदरी कोयला खदान में लुप्तप्राय गिद्ध को दिया जीवनदान, सुरक्षित रेस्क्यू कर भेजा ट्रांजिस्ट ट्रीटमेंट सेंटर


नागपुर: कन्हान कांदरी कोयला खदान क्षेत्र में सब-स्टेशन के पास दिखे एक विशालकाय गिद्ध को वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने रेस्क्यू किया। 

गुरुवार को कोयला खदान के कर्मचारी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10 बजे कर्मचारियों की नजर एक विशाल पक्षी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी कन्हान की वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के सदस्य आशीष मेश्राम और बब्लू मुलुंडे को दी।

वाइल्डलाइफ वेलफेयर सोसायटी के सदस्य तुरंत खदान क्षेत्र में पहुंचे और वहां एक विशाल गिद्ध देखा। गिद्ध के शरीर पर एक ट्रैकर लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत वन विभाग से संपर्क किया और उन्हें इस बात की जानकारी दी। 

गिद्ध खदान के भीतर जाकर मुसीबत में फंस सकता है। इस बात का संदेह होने पर सदस्यों ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग के माध्यम से ट्रांजिस्ट ट्रीटमेंट सेंटर भेज दिया।