logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने भर में लगाए बैनर, फडणवीस बोले- लगना चाहिए पीएम मोदी का कर रहे काम


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के हर बूथ नेता को अपने घर पर भाजपा का बैनर लगाना चाहिए।  लोगों को लगेगा कि वे मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। बुधवार को फडणवीस पश्चिम नागपुर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन करने पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, " पश्चिम नागपुर में बीजेपी ने हर बूथ प्रमुख के घर पर पार्टी की तख्ती लगाने की पहल शुरू की है, यह सराहनीय है और इस पहल को शहर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जाना चाहिए।"

फडणवीस ने यह भी कहा कि इससे भाजपा में नीचे से ऊपर तक विभिन्न पदों पर कार्यरत हर कार्यकर्ता के मन में यह भावना पैदा होगी कि वे मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं. उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस नए कार्यालय से भाजपा पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र में और मजबूत होगी।