logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सभी का घर शीशे का होता है; विजय वडेट्टीवार ने भाजपा को दी नसीहत, कहा- बदला लेने इतना नीचे न गिरे


नागपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Congress Leader) विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है। उन्होंने पुरानी कहावत को दोहराते हुए कहा कि, "सबका मकान शीशे का होता है। आज सत्ता आपके हाथ में है। तो पत्थर आपके हाथ में है। कल यह पत्थर किसी और के हाथ लग सकता है।" 

शुक्रवार से रायपुर में शुरू हो रहे कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते समय एक निजी मीडिया चैनल से बात करते हुए वडेट्टीवार ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने नसीहत भी दी कि, भाजपा को इतने नीचे नहीं गिरना चाहिए। 

यह विकृत मानसिकता

कांग्रेस नेता ने कहा, “बीजेपी बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह विकृत मानसिकता है। बीजेपी को इससे बाहर निकल जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, सबका घर से का होता है... आज आपके हाथ में सत्ता है। आपके पास पत्थर है। कल किसी और के हाथ में होगा। उन्होंने चेताया कि भाजपा निजी दुश्मनी को राजनीति में न घसीटे।"

 यह भी पढ़ें: कांग्रेस के अंदर नाना को लेकर नहीं थम रहा रार, गोंदिया जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाते दिया इस्तीफा

नाना पटोले- थोराट विवाद खत्म?

महाराष्ट्र कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के बीच कुछ दिनों पहले जंग छिड़ गई थी। विजय वडेट्टीवार ने कहा, “महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस में विवाद खत्म हो गया है। सत्र में नेताओं के बीच असहमति के मामलों पर चर्चा नहीं की जाती है। लेकिन प्रदेश के नेता हाईकमान से मिल सकते हैं। जैसे सबकी मीटिंग होती है वैसे ही इस टॉपिक पर भी मीटिंग हो सकती है। ये झगड़े मामूली होते हैं।”

यह भी पढ़ें: Nagpur: कांग्रेस विधायकों को उच्च न्यायालय से बड़ी राहत, विकास कार्यो पर लगाई रोक को हटाने का दिया आदेश