logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: शादी का झांसा देकर एक युवती का शोषण करने का मामला नंदनवन थाना क्षेत्र में सामने आया है। 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी कुणाल गुलाब पैदलवार, गुरुदेव नगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी एक निजी कंपनी में काम करता है। वहीं पीड़िता मुलता कन्हान की रहने वाली है। अभी किराये के रूम में रहकर एक निजी कॉलेज से एम.कॉम की पढाई कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 2018 में पीड़िता एक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करती थी। इसी के साथ वह मेडिटेशन सेंटर भी जाती थी। जहां उसकी मुलाकात आरोपी कुणाल से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हो हुई। इसके बाद दोनों ने आपस में नंबर एक्सचेंज हुए और फिर फ़ोन पर बात होने लगी। 

कोरोना की पहली लहर में युवती की नौकरी चली गई। इस दौरान युवती का एक्सीडेंट हो गया। जिसके कारण वह कई महीने बिस्तर पर रही। इस दौरान आरोपी ने उसकी देखभाल की। इसी के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और संबंध बन गए। आरोपी युवती को शादी की बात कहकर लगातार उसके साथ संबंध बनता रहा। युवती जब भी शादी के लिए पूछती वह टाल-मटोल करता। 

बुधवार को युवती ने दोबारा शादी के पूछा तो वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ढूढ रही है।