logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विवाहिता से शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर पहले की दोस्ती और बाद में शादी करने का लालच देकर किया दुष्कर्म। मामला नागपुर के गणेश पेठ पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया जहां एक विवाहिता से आरोपी पिछले 2 साल से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। हालांकि शादी करने से इनकार करने के बाद मामला पुलिस थाने में पहुंचा जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 37 वर्ष की है और एसटी महामंडल में कंडक्टर  है। जबकि आरोपी हिंगना निवासी 33 वर्षीय सतीश फरदे बताया जा रहा है। पीड़ित महिला विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं। पति से अनबन होने के चलते वह पति से अलग रहती है और इसका कोर्ट में भी केस चालू है। आरोपी से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। 

आरोपी ने महिला को अपने प्रेम संबंध में फंसाने के बाद उसे शादी करने का झांसा दिया और गणेश पेठ स्थित एक लॉज में ले जाकर दुष्कर्म किया ।यह सिलसिला 2 साल से जारी था। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा था ।इस बात से आहत होकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।