logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

किरीट सोमय्या के आपत्तिजनक वीडियो पर फडणवीस ने दिया जांच का भरोसा


मुंबई: भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमय्या के आपत्तिजनक वीडियो को लेकर महाराष्ट्र की राजनीतिक में हड़कंप मचा हुआ है.यह वीडियो विधिमंडल के शुरू सत्र के बीच ही सामने आया है जिस वजह से हंगामा अधिक मचा हुआ है.इस वीडियो को लेकर विरोधी आक्रामक है.इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच समिति के गठन का ऐलान किया है.इस मामले को लेकर मंगलवार को विधान परिषद में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे और शिवसेना ( ठाकरे ) गुट के नेता अनिल परब ने इस मामले में जांच समिति के गठन की मांग उठाई। इस मांग के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने सघन जांच कराये जाने की हामी सदन में दी है.सदन में जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा की राजनीति में कई बार ऐसे मामले सामने आते है जिसकी वजह से एक घटना की वजह से किसी व्यक्ति का पूरा राजनीतिक जीवन और काम पानी में मिल जाता है.जो मामला सामने आया है उसकी अगर कोई शिकायत सामने आती है तो निश्चित ही जांच होगी। किसी को समर्थन नहीं दिया जायेगा। महिला की पहचान सामने नहीं आयी है.जांच के लिए पुलिस को महिला की पहचान दी जाएगी। ऐसे किसी मामले की दबाने का प्रयास नहीं किया जायेगा। फडणवीस ने कहा की सोमैया ने खुद पत्र लिखकर जांच की मांग की है.इसलिए इसकी सखोल जांच की जाएगी