logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फडणवीस ने नागपुर में किया कंट्रोल कमांड सेंटर का उद्घाटन, आधुनिकता की मदद से तुरंत पकड़े जा सकेंगे अपराधी


नागपुर: आज गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि अब नागपुर पुलिस की नजरों से कोई अपराधी नहीं छूटेगा।  

फडणवीस ने कहा, “इस सेंटर से 3600 कैमरे और 2200 विभिन्न विभागों के कैमरों को जोड़ा गया है. फेशियल रिकग्निशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे चीजों के साथ इसमें क्राइम जीपीटी भी रहेगी। जिससे किसी भी क्रिमिनल के विषय में कोई भी जानकारी कुछ सेकंड में सामने आ जाएगी।” 

फडणवीस ने कहा, “विभिन्न विभागों जैसे बस स्थानक, रेलवे स्टेशन में लगे कैमरे भी कंट्रोल सेंटर से इंटीग्रेट किए जाएंगे। निजी स्थानों के कैमरे भी जोड़े जाएंगे। कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए ड्रोन के माध्यम से भी रैली या इस प्रकार के होने वाले अन्य आयोजनों पर भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी।”  

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गुनहगारों पर पकड़ रखने में बहुत मदद मिलेगी। वहीं, चोरी, फ्रॉड के मामलों में पुनः प्राप्त किया हुआ सामान, पैसे भी तुरंत उचित व्यक्ति के पास लौटाया जाएगा, ऐसा भी सिस्टम तैयार किया गया है।