logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कांग्रेस से "बेदखल"आशीष देशमुख के "बरक़त" में पहुँचे फडणवीस,राजनीतिक चर्चा शुरू


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस की पहचान महाराष्ट्र की राजनीति में वर्तमान में कुछ ऐसी है की वो कब क्या कर जाये कौन सा राजनीतिक दाव खेल जाये कोई उनके दिमाग को नहीं पकड़ सकता। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम शनिवार को देखने को मिला जब फडणवीस अचानक "बरक़त" में पहुंच गए.बरक़त कांग्रेस से वर्त्तमान में बेदखल आशीष देशमुख का घर है.. देशमुख कांग्रेस से इन दिनों निलंबित है और ज्यादा समय की बात नहीं है पिछले ही चुनाव में फडणवीस के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा से फडणवीस के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके है.इस लिहाज से होना तो दोनों को राजनीतिक प्रतिद्वंदी चाहिए थे लेकिन बकौल देशमुख फडणवीस उनके निकवर्ती है. सुबह-सुबह फडणवीस से मुलाकात को लेकर देशमुख ने बताया की वो नाश्ते पर आये थे चर्चा विदर्भ में फर्टिलाइजर कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर हुई.देशमुख ने फडणवीस को विदर्भ के विकास के लिए संजीदगी से सोचने वाला नेता क़रार दिया।

 
मेरे ख़ून में है कांग्रेस लेकिन कांग्रेस के नेता अपने करीबियों को ही लात मार रहे है- देशमुख 
फडणवीस से देशमुख की मुलाकात के बाद कई तरह की राजनीतिक चर्चाये भी शुरू हो गयी है.कयास है की देशमुख फिर से भाजपा का कमल हाथ में ले सकते है.वैसे वो भाजपा की टिकट पर अपने ही चर्चा अनिल देशमुख को हराकर विधायक रह चुके है इसके बाद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आ चुके थे लेकिन  वर्तमान में निलंबित है.भाजपा में शामिल होने के सवाल पर देशमुख ने कहा की मैदान अभी बहुत दूर है उस पर कयास लगाने की जरुरत नहीं वो फ़िलहाल कांग्रेस से निलंबित जरूर है लेकिन जिस तरह से सतीश चतुर्वेदी की वापसी हुई है वैसी ही उनकी भी होगी ऐसी उम्मीद उन्हें है.देशमुख ने कहा की उन्हें खून में कांग्रेस है लेकिन कांग्रेस के ही कुछ नेता अपने ही करीबियों को लात मारकर पार्टी से निकालने में लगे है.कांग्रेस के नेता बड़े है इसलिए वो उनके घर भी नहीं आते.

 
विदर्भ में फर्टिलाइजर कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग 
देशमुख ने फडणवीस से मुलाकात का आश्रय बताते हुए कहा की उन्होंने फडणवीस के माध्यम से केंद्रीय सहकारिता मंत्री से विदर्भ में इंटीग्रेटेड फर्टिलाइजर कॉम्प्लेक्स के निर्माण की मांग की है.समृद्धि महामार्ग से गैस की पाइपलाइन जा रही है जो उड़ीसा के झाबुलगुड़ा तक जायेगी लेकिन मध्य भारत में फर्टिलाइजर कॉम्प्लेक्स नहीं है.इस प्रोजेक्ट के तहत यहाँ कॉम्प्लेक्स तैयार हो सकता है.सहकारिता मंत्रालय के अधीन काम करने वाली इंडियन फार्मर फर्टिलाइजर कंपनी लिमिटेड नैनो यूरिया,नैनो डीएपी,अमोनियम नाइट्रेट कृषि खाद का उत्पादन होता है अगर इसकी फैक्ट्री विदर्भ में लगती है तो इसका फ़ायदा विदर्भ के किसानों को होगा।