logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी के दावे पर बोले फडणवीस- यह भाजपा पर नहीं, मतदाताओं पर आरोप 


नागपुर: यह आरोप भाजपा पर नहीं बल्कि मतदाताओं पर है। उनका कहना है कि, वोटर पैसे लेकर वोट करता है। कांग्रेस एनसीपी पार्टी को इस तरह मतदाताओं का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। शनिवार को नागपुर एयरपोर्ट पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, महाविकास अघाड़ी के प्रत्यशी ने अंचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

ज्ञात हो कि, कस्बा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में महाविकास अघाड़ी प्रत्याशी रवींद्र धंगेकर ने भारतीय जनता पार्टी पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया। इसके विरोध में वह दगडुशेठ मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना आंदोलन वापस लेते हुए समाप्त कर दिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “जब पैरो के तले रेत खिसका जाती है, तभी ऐसे आरोप लगाना शुरू हो जाता है। हालांकि, यह आरोप बीजेपी पर नहीं है। तो मतदाताओं पर आरोप है कि वोटर पैसे लेकर वोट करता है। कांग्रेस एनसीपी पार्टी को इस तरह मतदाताओं का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।”

फडणवीस ने कहा, "पैसा बांटना हमारी संस्कृति नहीं है। हम चुनाव जीतेंगे या हारेंगे, लेकिन पैसा नहीं बांटेंगे। मतदाता ही हैं जो हमें बार-बार जिताते हैं। हम कस्बा और चिंचवाड़ में जीतेंगे। यह जानने के बाद ऐसी चाल चली जा रही है।" इसी के साथ उपमुख्यमंत्री ने एमवीए प्रत्याशी द्वारा जिस तरह की स्थिति उत्पन्न की इसे पूरी तरह आंचर संहिता का उल्लंघन बताया।