logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आदित्य ठाकरे पर फडणवीस का तंज, कहा- वह यह भी कह सकते हैं, उनके कहने पर पीएम मोदी ने दी अनुमति 


नागपुर: केंद्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिले के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्र की मंजूरी के बाद अब दोनों जिलों का नाम संभाजीनगर और सदाशिव हो गया है। वहीं अब इसको लेकर श्रेया की राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसे महाविकास अघाड़ी सरकार के कार्यकाल में यह निर्णय लिया गया था। आदित्य ठाकरे के इस दावे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस  ने कहा, “उन्हें लगता है कि, सब कुछ उन्हीं के कार्यकाल में हुआ है। ढाई साल की सरकार में वह सवा दो साल दरवाजे के अंदर रहे। वहीं बचे दो ढाई महीने में सब काम किया। बहुतो को लगता है कि, दो महीने में उन्होंने पूरे महाराष्ट्र को बदल दिया।”

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया और उसके अनुसार औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव नाम दिया और केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा। इसे केंद्र ने स्वीकार कर लिया था। यह वास्तविकता है। कल शायद आदित्य ठाकरे यह भी कहें कि उनके आग्रह के कारण ही मोदी ने प्रस्ताव स्वीकार किया।"