logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

काटोल संतरा प्रक्रिया केंद्र के लिए 15 करोड़ जारी करने की मांग, सलिल देशमुख बोले- नहीं किया तो करेंगे तीव्र आंदोलन


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता सलिल देशमुख ने राज्य सरकार से काटोल स्थित संतरा प्रक्रिया केंद्र के पुनरुद्धार के लिए प्रस्तावित 15 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले अदालत ने इस केंद्र को कृषि विभाग को सौंप दिया था, लेकिन लाखों किसानों के लिए लाभदायक इस परियोजना को दोबारा शुरू करने के लिए अब तक निधि जारी नहीं की गई है। देशमुख ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द राशि जारी नहीं करती, तो किसानों के हित में तीव्र आंदोलन किया जाएगा।