logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाड़ी सब्जी मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, तीन दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर घायल


नागपुर: वाड़ी परिसर स्थित सब्जी मंडी इलाके में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद स्कूटी सवार को करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए सब्जी मंडी से नाका नंबर 10 तक ले गया। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार चालक के नशे में होने की भी चर्चा है।

नागपुर के वाड़ी क्षेत्र में हुए इस भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने तीन दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कूटी सवार युवक कार के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया।

हादसे में वाड़ी निवासी पंकज शामकुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि दुर्घटना के समय कार चालक नशे की हालत में था और वाहन के अंदर भी उसकी स्थिति असामान्य दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही वाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया था, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी कब तक होती है और पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है।