logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विजय वडेट्टीवार "पंजा" छोड़ थामेंगे शिवसेना का "धनुष्यबाण"! कांग्रेस नेता ने शुरू चर्चाओं पर स्थिति की स्पष्ट, दी बड़ी जानकारी


नागपुर: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Uddhav Balasaheb Thackeray) के सांसदों द्वारा शिवसेना (Shivsena) में शामिल होने के बाद राज्य में एक नई चर्चा शुरू हो गई है ,इसके तहत पुराने शिवसैनिक दोबारा अपने मूल पार्टी में लौटेंगे। प्रहार प्रमुख बच्चू कडु (Bacchu Kadu) की के शिवसेना में प्रवेश के बाद चर्चाओं को और बल मिला हुआ है। इस बीच लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि, वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) कांग्रेस (Congress) का हाथ छोड़कर वापस धनुष्यबाण थाम सकते हैं। वहीं वडेट्टीवार ने खुद लग रहे कयासों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वडेट्टीवार ने कहा कि, "चर्चा कोरी अफवाह है। मैं कहीं नहीं जा रहा। मैं कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूँ।" इसी के साथ इन खबरों को कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, "जनता में भ्रम की स्थिति बनाने के लिए जानबुजकर फैलाई गई है।"

क्या है पूरा मामला? 

महाविकास अघाड़ी की अंदरूनी राजनीति पर बोलते हुए उदय सामंत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि विजय वडेट्टीवार शिवसेना में आने का फैसला करते हैं, तो पार्टी को एक अनुभवी और बड़ा नेता मिलेगा। सामंत ने यह भी कहा कि यदि महाविकास अघाड़ी का कोई भी नेता शिवसेना में शामिल होना चाहता है, तो उसका हमेशा स्वागत है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी की ओर से किसी तरह का 'ऑपरेशन' या विपक्षी दलों में तोड़फोड़ का कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

मैं कांग्रेस पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता

सामंत के बयान पश्चायत वडेट्टीवार को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वहीं इन कयासों पर विराम लगाते हुए विजय वडेट्टीवार ने कहा कि, "मैं कांग्रेस पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे मैंने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया है। जब भी मैं महायुति सरकार की विफलताओं पर आवाज उठाता हूं, तब मेरे बारे में झूठी और भ्रामक अफवाहें फैलाने का अभियान शुरू कर दिया जाता है। कभी कहा जाता है कि मैं शिंदे गुट में जा रहा हूं, कभी पार्टी बदलने की बात कही जाती है, तो कभी किसी से मुलाकात को लेकर निराधार खबरें फैलाई जाती हैं। यह सब केवल जनता को गुमराह करने की कोशिश है।"

उदय सामंत ने हाल ही में कहा था कि यदि महाविकास अघाड़ी के नेता शिवसेना में आना चाहें तो उनका स्वागत है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मैंने स्पष्ट किया है कि मेरी भूमिका पूरी तरह साफ है। मैं कांग्रेस की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हूं। किसी पद या सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता करने का सवाल ही नहीं उठता।

 बिना किसी तथ्य के भ्रम फैलाया जा रहा

कांग्रेस नेता ने कहा, "कुछ मीडिया संस्थानों पर भी मुझे आपत्ति है। बिना किसी तथ्य के ऐसे सवाल उठाकर भ्रम का माहौल बनाया जाता है। यह पत्रकारिता नहीं, बल्कि दुर्भावनापूर्ण प्रयास है। आज राज्य में किसान, बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे गंभीर मुद्दे हैं। इन पर चर्चा करने के बजाय अफवाहें फैलाकर जनता का ध्यान असली समस्याओं से भटकाने की कोशिश की जा रही है।"