logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी के नाम से सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट वायरल, केंद्रीय मंत्री ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत


नागपुर: केंद्रीय परिवहन और महामार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के नाम से सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट वायरल करने का मामला सामने आया है। इस पोस्ट में धर्म विशेष और जाति विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक बाते विविध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गाय है। इस मामले में लेकर केंद्रीय मंत्री कार्यालय की तरफ से दत्तात्रेय जोशी नामक व्यक्ति पुलिस (Nagpur Police) में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

गडकरी कार्यालय की तरफ से पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जिक्र करते हुए दत्तात्रेय जोशी नाम के एक व्यक्ति द्वारा महाराष्ट्र में कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर एक फर्जी, जातिवादी पोस्ट प्रसारित की जा रही है। इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री द्वारा पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। 

मामले में चल रही जांच

वहीं नागपुर पुलिस ने नितिन गडकरी को इस तरह की शिकायत मिलने की सूचना की पुष्टि की है और अब पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें गडकरी की शिकायत मिली है और उस मामले में जांच चल रही है।