logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल


भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क के पास भाऊ ढाबे के नजदीक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में तीन छोटे बच्चों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा तड़के के समय हुआ। पिंपलगांव सड़क क्षेत्र में भाऊ ढाबे के पास ट्रक और पिकअप वाहन आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए साकोली उपजिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में तीन घायलों का उपचार जारी है।

इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की भी जान चली गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाने का काम जारी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और पिकअप वाहन के बीच टक्कर किस वजह से हुई, हादसे के समय वाहनों की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना के पीछे कोई अन्य कारण था या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।