logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आपसी विवाद में बाप-बेटे ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट


नागपुर: नागपुर के अजनी पुलिस थाना अंतर्गत रामेश्वरी परिसर में शुक्रवार देर रात पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में  बाप-बेटे ने लकड़ी से मारकर एक 70  वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी।वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है.मृतक का नाम जानकी प्रसाद चौधरी है,जबकि आरोपियों में रमेश वर्मा और उसके बेटे सुमित वर्मा शामिल है.मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2017 के दिन इन दोनों परिवारों का आपस में थर्टी फर्स्ट के आयोजन को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद चौधरी परिवार पर मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार रात चौधरी परिवार अपने एक रिश्तेदार के घर किसी प्रोग्राम में गए हुए थे। रात करीब 11 बजे के दौरान वो घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान रामेश्वरी पुल के पास रमेश वर्मा ने सुनील चौधरी को रोका और पुराने  मामले को निपटाने के लिए कहा। कोर्ट में मामला शुरू होने की बात करते हुए सुनील चौधरी वहां से निकलने लगे तो उसी दौरान उनका दूसरा भाई अनिल चौधरी भी वहां पहुंच गया. तब आरोपी रमेश वर्मा ने गाली गलौज शुरू कर दी। 

इस घटना के बाद आरोपी रमेश वर्मा अपने बेटे सुमित वर्मा के साथ लाठी और ईट पत्थर लेकर सुनील चौधरी के घर पहुंचे और जोर-जोर से गालियां देने लगे आवाज सुनकर जानकी प्रसाद चौधरी बाहर निकले। तब आरोपियों ने बुजुर्ग जानकी प्रसाद को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और लकड़ी के डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गए और परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से घायल जानकी प्रसाद चौधरी को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।