logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मार्ड के हॉस्टल में अब अलग-अलग इमारतों में रहेंगे महिला और पुरुष निवासी डॉक्टर


नागपुर: नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मामला चर्चा में है.मामला मेडिकल अस्पताल के मार्ड हॉस्टल में पुरुष निवासी डॉक्टर द्वारा महिला निवासी डॉक्टर का नहाते हुए वीडियो बनाये जाने का है.इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आरोपी डॉक्टर को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है.और बड़ा फैसला लेते हुए मार्ड के हॉस्टल में महिला और पुरुषों को अलग-अलग इमारतों में ऱखने का निर्णय लिया है.मौजूदा व्यवस्था कुछ इस तरह से है की महिला और पुरुष डॉक्टर एक ही इमारत में अगल-बगल के कमरों में रह सकते है.मेडिकल के डीन डॉ राज गजभिये ने बताया की अब अलग-अलग इमारतों में महिला और पुरुष निवासी डॉक्टरों के लिए रहने की व्यवस्था की जायेगी। पूर्व में कुछ इसी तरह की व्यवस्था थी लेकिन बीच में इसमें शिथिलता आ गयी और पुरुष और महिला निवासी डॉक्टर एक ही इमारत में रहने लगे.डीन इसके पीछे की एक बड़ी वजह मेडिकल की एडमिशन में लड़कियों की संख्या अधिक होने को मानते है.डीन ने बताया की पीड़िता निवासी डॉक्टर छात्रा द्वारा शिकायत किये जाने के बाद तत्काल एक 6 सदस्यीय समिति का गठन कर दिया गया था जिसकी जाँच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पर कार्रवाई भी की जा चुकी है.
इस मामले की शिकायतकर्ता महिला निवासी डॉक्टर का आरोप था की उसका किसी ने नहाते समय वीडियो बनाने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत पीड़िता द्वारा पहले डीनऑफिस उसके बाद पुलिस में भी की गयी थी.जिसके बाद आरोपी निवासी डॉक्टर को गिरफ़्तार कर लिया गया जिसे बाद में जमानत भी मिल गयी.आरोपी डॉक्टर बाथरूम के दरवाजे के नीचे से मोबाइल पर शूटिंग कर रहा था.दरअसल मार्ड हॉस्टल के कई कमरों के बाथरूम के दरवाजे नीचे से टूटे हुए थे.डीन ने बताया की तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक बांधकाम विभाग के माध्यम से हॉस्टल के सभी ख़स्ताहाल दरवाजों को बदल दिया गया है.