logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान


नागपुर: चंद्रपुर जिले के वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के बल्लारपुर क्षेत्र अंतर्गत सास्ती उपक्षेत्र के कोल यार्ड में रखे कोयले के विशाल भंडार में आग लग गई है। पिछले एक सप्ताह से जारी इस आग को लेकर वेकोलि अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। एक ओर लाखों टन कोयला जलकर नष्ट हो रहा है, जिससे वेकोलि को करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण को भी भारी क्षति पहुंच रही है।वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती उपक्षेत्र अंतर्गत सास्ती के समीप एक बड़ा कोल यार्ड बनाया गया है।

राजुरा तहसील स्थित इस यार्ड में बड़ी मात्रा में कोयले का भंडारण किया जाता है। कुछ दिन पहले यहां रखे कोयले के स्टॉक में आग लग गई। शुरुआत में कोयले के ढेर से सफेद धुआं निकल रहा था, लेकिन दो-तीन दिनों बाद वहां से आग की लपटें भी स्पष्ट दिखाई देने लगीं। चिंता की बात यह है कि कोयले के इस भंडार में लगी आग की जानकारी वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के अधिकारियों को होने के बावजूद आग पर काबू पाने के लिए कोई विशेष प्रयास नहीं किए । इससे आग लगातार फैल रही है और नुकसान बढ़ता जा रहा है।

वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी
सास्ती कोल यार्ड में पिछले एक सप्ताह से धधक रही आग के कारण बड़ी मात्रा में कोयला जलकर नष्ट हो रहा है। इससे वेकोलि को भारी आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही पर्यावरण पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। कोयले में लगी इस आग से कार्बन मोनोऑक्साइड सहित कई अन्य जहरीली गैसें वातावरण में फैल रही , जिससे वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।