logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वांजरा में अगरबत्ती कारखाने में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं


नागपुर: कलमना रोड स्थित वांजरा परिसर में शनिवार सुबह एक अगरबत्ती के कारखाने में आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा है और आग बुझाने का काम जारी है। इस आग में फिलहाल कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है। परंतु आग में कारखाने में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

कलमना रोड स्थित वांजरा लेआउट में एक बहुमंजिला इमारत में ही यह अगरबत्ती का कारखाना है। शनिवार सुबह करीब 8:15 बजे के दौरान आग की लपटे और धुआं दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ते को दी गई थी। अग्निशमन दस्ते की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं जहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। हालांकि अभी तक फायरफाइटर आग बुझाने की कड़ी मस्कत कर रहे हैं और आग पर काबू पाने का यत्न शुरू है। 

इस आग में कारखाने में रखा सारा माल जलकर खाक होने की जानकारी है। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते चंद मिनट में ही आग ने भयानक रूप ले लिया था। फिलहाल इस आग में कोई भी जीवित हानि नहीं हुई है। इस आग से पूरे परिसर में दहशत का माहौल फैल गया है।