logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केबल बनाने वाली कंपनी में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक


नागपुर: एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत एक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए केबल बनाने वाली एक कंपनी में अचानक आग लग गई। इस आग में से लाखों रुपयों का माल जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की चर्चा है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। फिलहाल गनीमत रही कि इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। एमआईडीसी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।

एमआईडीसी इंडस्ट्रियल परिसर में एक्सेल कंट्रोल लिंक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को गुरुवार तड़के 3:30 के दरमियान मिली थी। यह कंपनी एक ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए केबल बनाने का काम करती है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग की भयानकता को देखते हुए बुटीबोरी, वाड़ी नगर परिषद ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से भी अग्निशमन  गाड़ियों को मदद के लिए बुलाना पड़ा। 

करीब 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया। परंतु तब तक इस आग में कंपनी में रखा लाखों रुपयों का माल जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गनीमत रही कि रात के समय होने से कंपनी में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इस आग में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। एमआईडीसी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।