logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मेयो के वार्ड 34 में लगी आग, अस्पताल में मची अफरातफरी


नागपुर: शहर के इंदिरागांधी मेडिकल अस्पताल (मेयो) में मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग वार्ड क्रमांक 34 में लगी। आग लगते ही वार्ड में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। हालांकि, आग कैसे लगी यह सामने नहीं आया है।

मेयो अस्पताल प्रशासन के मुताबिक हड्डी रोग विभाग के वार्ड नंबर 34 में डॉक्टरों के लिए अलग कमरा है। इस कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। वार्ड में धुआं घुसते ही परिजन भाग खड़े हुए। तुरंत मेयो अस्पताल के बिजली सुरक्षा अधिकारी महाराष्ट्र सुरक्षा बल के जवानों के साथ वार्ड में पहुंचे और अग्निशामक यंत्र की गैस से आग पर काबू पाया।

आग लगने पर नहीं बजा साइरन 

मेयो अस्पताल में आग से बचाव के लिए जरुरी उपकरण लगाए गए हैं, लेकिन उनकी नियमित तौर पर रख रखाव नहीं होता। आज जिस समय आग लगी उस समय कमरे में लगा फायर अलार्म नहीं बजा। हालांकि, कमरे में धुंएँ को देख वहां मौजूद लोगों जब चिल्लाए तब इसकी जानकारी मिली।