logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सार्वजनिक शौचालयों के आसपास हुड़दंग करने वालों पर सीधे दर्ज होगी FIR, लगेंगे CCTV; महापौर नीता ठाकरे ने दिए आदेश


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (NMC) द्वारा नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों, स्मार्ट टॉयलेट्स और आकांक्षी शौचालयों को लेकर महापौर श्रीमती निता ठाकरे ने आज (15 जुलाई) मनपा मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर महापौर बेहद सख्त नजर आईं।

महापौर ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन सार्वजनिक शौचालयों के आसपास हुड़दंगी या असामाजिक तत्व महिलाओं के लिए बाधा उत्पन्न करते हैं या उन्हें परेशान करते हैं, उनके खिलाफ तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाए और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) की जाए। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों के परिसर में सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाने के आदेश भी दिए गए।

36 'स्मार्ट' और 7 जगहों पर बनेंगे 'आकांक्षी' शौचालय
बैठक में मनपा के कार्यकारी अभियंता कमलेश चव्हाण ने बताया कि नागपुर शहर के विभिन्न इलाकों में नागरिकों की सुविधा के लिए 36 नए स्मार्ट टॉयलेट्स बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, 'स्वच्छ भारत मिशन 2.0' के तहत फुटाला, मानकापुर, मंगळवारी बाजार, हितवाद प्रेस के पास, पारडी, गांधीबाग और सतरंजीपुरा जैसी 7 प्रमुख जगहों पर अत्याधुनिक 'आकांक्षी शौचालय' तैयार किए जा रहे हैं। वर्तमान में इन शौचालयों के रखरखाव का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल, मल्टीपर्पज, यूनिवर्सल सर्विसेज जैसी संस्थाओं के पास है।

बंद शौचालयों को तुरंत शुरू करने के आदेश
महापौर निता ठाकरे ने शहर के खराब और बंद पड़े शौचालयों की सूची तलब की। उन्होंने स्पष्ट आदेश दिए कि पैदल चलने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथ (Footpath) पर कहीं भी शौचालय न बनाए जाएं। जो टॉयलेट्स फिलहाल बंद हैं, उन्हें तुरंत चालू किया जाए। बाजार क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अधिक से अधिक शौचालय बनाकर उन्हें 'पे एंड यूज' (Pay & Use) मॉडल पर चलाने की बात कही गई। इसके अलावा, उद्यानों, खेल के मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालयों के बेहतर रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD), ठोस कचरा प्रबंधन, खेल विभाग और उद्यान विभाग को आपस में तालमेल (Co-ordination) बनाकर काम करने को कहा गया है।

जनप्रतिनिधियों ने दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव:
स्थायी समिति अध्यक्ष शिवानी दानी-वखरे ने स्मार्ट टॉयलेट्स के डिजाइन को अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनाने का सुझाव दिया। सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर ने कम से कम जगह में बेहतरीन क्वालिटी के शौचालय बनाने और 'ट्रांसपोर्ट नगर' में नया शौचालय तैयार करने की बात कही। चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष मनीषा अतकरे ने अधिकारियों को सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।