logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुंबई से रांची जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमर्जेन्सी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत


नागपुर: मुंबई से रांची जा रही इंडीगो की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। यात्री को खून की उलटी होने के कारण विमान को डाइवर्ट किया गया। इसके बाद तुरंत मरीज को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान देवानंद तिवारी (62) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो 6E5093 मुंबई से रांची जाने के लिए उडी। जैसे ही प्लेन नागपुर के ऊपर से गुजरा तभी विमान में बैठे देवानंद तिवारी की अचानक तबियत खराब हो गई। वह खून की उल्टी करने लगे। यह देखते ही फ्लाइट के पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट से उतरने की इज्जात मांगी। मंजूरी मिलते ही रात आठ बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराइ गई। हवाईअड्डे पर प्राथमिक उचार देने के बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही सोनेगांव मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ यात्रि के परिजनों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।