logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नए साल के जश्न में न पड़े खलल इसलिए नियम का करें पालन,पुलिस की शहर भर में रहेगी पैनी नज़र


नागपुर: नए साल के स्वागत की उत्सुकता के बीच शहर में पुलिस की सख़्त और पैनी नजर रहेगी. इस अवसर पर शराबियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा अगर जश्न की रात कोई उपद्रव करता पाया गए तो उसकी नए साल की पहली रात सलाखों के पीछे गुजरेगी। ट्रैफिक पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और स्पेशल स्क्वॉड पुलिस  शहर की सड़को पर पेट्रोलिंग का मोर्चा संभाल चुकी है.इसलिए रात में पार्टी मनाकर घर लौटने वालों को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। शहर के बड़े-बड़े होटल, लॉन, रेस्टोरेंट, ढाबे और ऑडिटोरियम ''थर्टी फर्स्ट'' के लिए सजाए  गए हैं। युवाओं को आकर्षित करने के लिए फेसबुक, व्हाट्सएप, मेल और अन्य माध्यमों से पार्टियों के बारे में संदेश दिए गए है। लेकिन पार्टी मनाकर अपने घरों की ओर लौटने वाले लोग अगर सड़कों पर हुड़दंगी करते पाए गए तो उन पर सख़्त कार्रवाई किये जाने की ताकीद शहर पुलिस विभाग द्वारा की गई है. स्थिति पर नज़र रखने के लिए 32 गश्ती वाहनों के साथ 120 चार्ली पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक विभाग के  700 पुलिसकर्मियों को भी  तैनात किया है। इसलिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों को जुर्माने के साथ थाने में रात गुजारनी होगी। अंबाझरी, सिविल लाइंस, शंकर नगर, धरमपेठ, फुटाला तालाब, वर्धमान नगर, मेडिकल चौक, अजनी जैसे इलाकों में विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। हर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात रहेगी और उनके पास 'स्पीड गन और ब्रीथ एनालाइजर' होगा। पुलिस  थर्टी फ़स्ट की पार्टी के दौरान साउंड पर भी निगरानी रखेगी।अगर किसी खुली जगह पर पार्टी का आयोजन हो रहा है तो नियम के अनुसार रात बारह बजे लाउडस्पीकर बंद करना होगा. ऐसा नहीं होने पर लाउडस्पीकर जब्त किये जाने के साथ आयोजकों पर जुर्माना भी  लगाया जा सकता है.