logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गड़करी ने नागपुर शहर में किस बात के लिए आंदोलन किये जाने का दिया समर्थन !


नागपुर: मौजूदा राजनीति में नितिन गड़करी एक ऐसे राजनेता है जो स्पस्टता के साथ अपनी बात खुले मन से रखते है.वो जो भी कहते है बिंदास्त कहते है.कुछ इसी तरह की बात उन्होंने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही,इसमें उन्होंने आंदोलन किये जाने की सलाह ही दे डाली। वैसे सत्ताधारी दल के हर जनप्रतिनिधि की यह कोशिश होती है की उसके कार्यकाल के दौरान किसी तरह का आंदोलन न हो लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने नागपुर शहर में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरुरत पड़ने पर आंदोलन किये जाने की अपील कर डाली। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आयोजित जनजागृति के कार्यक्रम के तहत नितिन गड़करी बोल रहे थे इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्ति की उन्होंने यह माना की दुर्घटनाओं को रोकना मुश्किल काम है लेकिन असंभव तो बिलकुल नहीं,उन्होंने कहा की सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.खुद के साथ हुई दुर्घटना का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा की सड़क हादसे की पीड़ा क्या होती है यह उनसे बेहतर कौन जान सकता है.उनके खुद के पैरों में रॉड डली हुई है.दुर्घटना के लिए मानवी गलती के साथ ही रोड इंजीनियरिंग जिम्मेदार होती है.नागपुर ट्रैफिक नियमों और दुर्घटनाओं के नियंत्रण के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को ऐसी सड़कों का पता लगाना चाहिए जहां दुर्घटनायें लगातार हो रही है.उन्हें चिन्हित करे और सम्बंधित एजेंसी को सड़को को दुरुस्त करने का निवेदन दे.गड़करी ने कहा की निवेदन के बाद भी अगर सुधार नहीं होता है तो आंदोलन करे इस तरह के आंदोलन को उनका समर्थन रहेगा।