logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र की जेलों में बंद विदेशी क़ैदी अब अपनों से कर सकेंगे बात


नागपुर: राज्य की जेलों में बंद विदेशी कैदियों के लिए अब अपनों से बात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है.इस निर्णय की वजह से विदेशी कैदी न केवल अपनों से बात कर पायेंगे बल्कि उन्हें क़ानूनी परामर्श हासिल करने में भी मदत मिल सकेगी। महाराष्ट्र कारागृह व सुधारसेवा विभाग ने विदेशी कैदियों को वीडियो कॉलिंग की मदत उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.इस संबंध में कारागृह महानिरीक्षक अमिताभ गुप्ता ने 4 जुलाई को आदेश निर्गमित किया है.यह कैदी ePrisons वेबसाइट के माध्यम से अपनों से Video Calling के माध्यम से बातचीत कर सकेंगे। इसके लिए कैदियों के परिजनों को ePrisons वेबसाइट के माध्यम से संपर्क करना होगा जिसके बाद एक लिंक के माध्यम से बातचीत हो पायेगी। नागपुर समेत राज्य की अन्य जेलों में नायजेरियन,बांग्लादेश ,केनिया,कोलंबिया,इराण,इराक,ब्रिटन,ग्रीस,गिनी,घाना,ब्राझील,थायलंड,युगांडा,चीन,पाकिस्तान,नेपाल समेत अन्य देशो के कैदी सजा भुगत रहे है.इस कैदियों के परिजन या वकीलों की प्रत्यक्ष में मुलाकात नहीं हो पाने के लिए कैदियों को मिलने वाली न्याय कोई प्रक्रिया में भी देरी होती है.नागपुर सेंट्रल जेल में फ़िलहाल छह विदेशी कैदी बंद है जिनमे से एक महिला कैदी का भी समावेश है.वैसे नागपुर सेंट्रल जेल में पहले से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध है.समयतः इसका इस्तेमाल ऑनलाईन सुनवाई के दौरान की जाती है.गडचिरोली से जुड़े न्यायालयीन मामले और नक्सलियों की पेशी के इसका इस्तेमाल हो रहा है.कारागृह प्रशासन के मुताबिक वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाने की वजह से जेल में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों की भीड़ में भी कमी आयेगी।