logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रदुषण मुक्त शहर के लिए सर्कुलर इकॉनॉमी पार्क का गठन: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: शहर के सॉलिड वेस्ट का सही से प्रक्रिया करने के उद्देश्य से नागपुर मनपा ने नीदरलैंड तकनीकी से संचालित परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है। जिसका भूमिपूजन आज सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के हाथो द्वारा किया गया। इस दौरान बोलते हुए फडणवीस ने कहा, "आज प्रदूषण मुक्त और टिकाऊ शहर बनाने के लिए कचरे का प्रसंस्करण करके मूल्य सृजन की आवश्यकता है। सर्कुलर इकोनॉमी इसका एक अच्छा उदाहरण है।  इसी के साथ शहरो को प्रदुषण मुक्त शहर रखने के लिए सर्कुलर इकोनॉमी पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है।"

नागपुर महानगर पालिका ने पर्यावरण के अनुकूल तरीके से नागपुर शहर में घरों, दुकानों और स्थानों से निकलने वाले कचरे का उचित प्रसंस्करण और निपटान करने के उद्देश्य से इस परियोजना को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नीदरलैंड की सस्टेनेबल बिजनेस डेवलपमेंट (SusBDe) कंपनी और नागपुर मनपा के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

फडणवीस ने कहा, "प्रदूषण के कारण पर्यावरण में बदलाव देखा जा रहा है। इस प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी परियोजनाओं की आवश्यकता है। इस प्रोजेक्ट में नीदरलैंड जैसे मशहूर देश की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक और अभिनव परियोजना के माध्यम से, पिछले वर्षों की कमी को पूरा किया जाएगा और यह परियोजना नागपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर एक टिकाऊ शहर के रूप में फिर से उभराएगी।"

उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि कचरे से प्रदूषण मुक्त संपदा बनाने वाली यह परियोजना सर्कुलर इकोनॉमी का एक अच्छा उदाहरण बनेगी और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाकर देश के विकास में बड़ा योगदान देगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "ठोस अपशिष्ट परियोजना पर कई प्रयोग किये गये। लेकिन यह सफल नहीं हो सका। शासन स्तर से ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण परियोजना में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए आज इस परियोजना का भूमिपूजन किया गया है। पिछले दस वर्षों में नागपुर का तेजी से विकास हुआ है। हालाँकि, ठोस अपशिष्ट परियोजनाओं की कमी के कारण, स्वच्छ भारत और अन्य स्वच्छता संबंधी अभियानों में नागपुर की रैंकिंग गिरी। हालांकि, अब इस प्रोजेक्ट से सहर की रैंकिंग सुधारने में मदद मिलेगी।"

यह भी पढ़ें: