logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

टेलीग्राम एप पर पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी


नागपुर: टेलीग्राम ऐप पर संपर्क का एक 44 वर्षीय व्यक्ति से 11 लाख से अधिक की राशि ऑनलाईन तरीके से लूट लिए गए.इस मामले में नागपुर शहर के बजाज नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी है.ठगबाज से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब का लालच दिया था.शिकायतकर्ता ने लालच में आकर खुद ही आरोपी के नंबर पर ऑनलाईन तरीके से 11 लाख 54 हजार 200 रुपए भेजे थे.लक्ष्मी नगर चौक के पास एक अपार्टमेंट में रहने वाले अम्मानाब्रोलू बिरराधवा (44) को टेलीग्राम ऐप पर अज्ञात व्यक्ति का " trilochna66666" यूजर नाम से मैसेज आया था.इस मैसेज में एक टास्क बताते जीतने पर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया गया था.अम्मानाब्रोलू ने टास्क को स्वीकार करते हुए उसे खेला और उसमे जीत दर्ज की,इसके बाद उन्हें बोनस की रकम भी ऑनलाईन तरीके से प्राप्त हुई.इसके बाद वो अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाईन फ्रॉड के जाल में फंसते चले गए.उनके द्वारा आरोपी को ऑनलाईन तरीके से 11 लाख 54 हजार 200 भेजे गए.वादे के अनुसार जब उन्हें अपने निवेश किये हुए पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें खुद के धोखाधड़ी होने का आभास हुआ जिसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। यह सारा घटनक्रम 1 मई से 20 मई के बीच हुआ.