logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व के मिले अनुभव से विधायकों की इच्छा है वित्तमंत्री पद अजित पवार को न मिले- बच्चू कडू


नागपुर: राज्य में तीन पार्टियों की सरकार है.. देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में बने नए गठबंधन को विकास का त्रिशूल क़रार दिया है. लेकिन इसी गठबंधन में शामिल कई विधायकों को इस सरकार को लेकर भय है.अमरावती के अचलपुर से विधायक बच्चू कडू निर्दलीय जनप्रतिनिधि है लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थन कडू को सरकार को लेकर संदेह भी है.कडू के मुताबिक तीन पार्टियों की सरकार चाहे तो मजबूत भी हो सकती है और संभव है भी है की तीन तिगाड़ा की तरह बिगाड़ू भी हो सकती है.कडू एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के आवंटन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की मुंबई में रहकर किसी को मंत्रिपद नहीं मिलता इसलिए ऐसे समय में जब ज्यादातर विधायक मुंबई में है तो वो अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यक्रम ले रहे है.मंत्रियों को विभागों के आवंटन को लेकर कडू ने कहा की अजित पवार को वित्त मंत्री पद न मिले ज्यादातर विधायकों की यही इच्छा है.इसके पीछे की वजह पूर्व में विधायकों को मिले अनुभव है.ज्यादातर विधायकों के मन में पवार के वित्त मंत्री बनाने को लेकर भय का माहौल है की कही फिर से स्थिति पुराने जैसी न हो जाये जिसमे विधायकों को विकास निधि के लिए तरसना पड़े.