logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

G20 Meeting: जी20 के लिए तैयार हुई संतरानगरी, बैनर-पोस्टरों से पटा शहर


नागपुर: जी20 लकी बैठक को लेकर शहर में बड़ी जोर शोर से तैयारियों का दौर शुरू है। इस बैठक से पहले पूरा शहर दुल्हन की तरह सज चूका है। विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, फुटपाथ निर्माण सहित कई काम किए जा रहे हैं। शहर के इसी के साथ शहर की सुंदरता को और निखारने के लिए विविध कोनों को पेंटिंग और बैनरो से सजाया जा रहा है। सबसे अधिक सजावट वर्धा रोड और सिविल लाइन परिसर में की गयी है। 

सिविल लाइन्स में लगे सभी 20 देशों के पोस्टर

सिविल लाइन से गुजरने वाले सभी मार्गो के स्ट्रीट लाइट्स के पोल पर जी 20 सभी सदस्य देशो के होर्डिंग फ्लैग लगाए गए है। इनमे भारत के आलावा चीन, इंडोनेशिया,जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, वही ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली के साथ अमेरिका समेत अन्य देशो के फ्लैग जो यहाँ से आने-जाने वाले लोगो के बिच ख़ास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही नागपुर की टाइगर सिटी की पहचान को वैश्विक स्तर पर दिखाने के लिए "वेलकम टू नागपुर द कैपिटल सिटी ऑफ़ इंडिया" के बैनर भी शहर भर में लगाए गए है। 

बैनरो से ढके नाले 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगे होर्डिंगो से बसों और बस स्टॉप को भी सजाया गया है। नालो के बदसूरती शहर की सुंदरता में खलल ना डाले इसके लिए नालो को इन बैनरो की मदद से छुपाया गया है। वहीं शहर एक सभी प्रमुख रास्तो के आजु-बाजू की दीवारों पर जी20 को लेकर पेंटिंग भी बनाई गई है। 

राज्य सरकार ने जारी किये 122 करोड़ 

जी20 की तैयारियों को लेकर मनपा और जिला प्रशासन ने 132 करोड़ की निधि के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था। जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने बीते शनिवार को मनपा और जिले के लिए 122 करोड़ की निधि जारी की। इसी के साथ सरकार ने यह भी बताया कि, किस क्षेत्र के विकास के लिए कितना पैसा खर्च किया जाएगा। इसी के साथ यह भी आदेश दिया तय बजट से ज्यादा का खर्च मनपा और जिला प्रशासन को खुद उठाना पड़ेगा। 

21 और 22 मार्च को होगी बैठक 

नागपुर शहर में 21 और 22 मार्च को जी20 की बैठक के बैनर तले सी20 की बैठक होने वाली है। इसके लिए 20 से ज्यादा देशों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधि शहर में आएंगे। इस दौरान देश सहित एनजीओ के कुल 250 से ज्यादा प्रतिनिधि भी बैठक के लिए आने वाले हैं। इस दौरान 14 बैठके होने वाले हैं। जिसमें सामान्य प्रशासन को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान सभी प्रतिनिधि शहर के प्रमुख और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।