logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

G20 Meeting: मनपा के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, 122 करोड़ किए जारी


नागपुर: उपराजधानी में जी20 की बैठक (G20 Meeting) को लेकर बड़े जोर-शोर से तैयारी शुरू है। शहर को सुन्दर दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सौंदर्यकरण का काम शुरू है। इन तैयारियों के लिए नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने राज्य सरकार (Maharashtra Government) को 132 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए 122 करोड़ की मंजूरी दे दी। 

21 और 22 मार्च को होगी बैठक 

नागपुर शहर में 21 और 22 मार्च को जी20 की बैठक के बैनर तले सी20 की बैठक होने वाली है। इसके लिए 20 से ज्यादा देशों के 60 से ज्यादा प्रतिनिधि शहर में आएंगे। इस दौरान देश सहित एनजीओ के कुल 250 से ज्यादा प्रतिनिधि भी बैठक के लिए आने वाले हैं। इस दौरान 14 बैठके होने वाले हैं। जिसमें सामान्य प्रशासन को लेकर बातचीत होगी। इस दौरान सभी प्रतिनिधि शहर के प्रमुख और विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।