logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

G20 Summit: C20 की बैठक हुई समाप्त, निवेदिता भिड़े बोली- स्वागत देखर हुई अभिभूत


नागपुर: जी20 के तहत देश में आयोजित होने वाली सिविक सोसायटी की बैठक का सोमवार को समापन हुआ। दो दिनों तक चली इस बैठक में समाज के शाश्वत विकास के कई मुद्दों पर चर्चा हु। समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्षा निवेदिता भिड़े ने नागपुर में मिले स्वागत की सराहना करते हुए वर्ष भर चलने वाली सिविल सोसायटी की बैठकों में होने वाले कामकाज का खाका पेश किया और बताया की आखिर इन बैठकों का मकसद क्या है.. उन्होंने जी-20 के तहत भारत की धरती ने निकलने वाले मंथन का भी जिक्र किया।

अपने संबोधन में नागपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने पर्यावरण और समाज की दृष्टि से शुरू की गई योजनाओ का जिक्र किया, उन्होंने नागपुर की योजनाओ के ही साथ उनके मंत्रालय और देश में शुरू की गई नमामि गंगे योजना की जानकारी दी। गडकरी ने जी 20 को लेकर भारत की सोच को जिक्र करते हुए कहा की इसमें सारा विश्व एक परिवार है यह सोच निहित है। गड़करी ने भारतीय समाज व्यवस्था के नींव का भी जिक्र किया।

नागपुर में आयोजित हुई सिविल सोसायटी की शुरुवाती बैठक में देश विदेश के 300 से अधिक प्रतिनधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई। इस बैठक के ही साथ अब श्रंखलाबद्ध बैठकों का दौर वर्ष भर जारी रहेगा।